फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.20 लाख कीमत के 21 मोबाइल बरामद, पुलिस कप्तान ने थपथपाई साइबर सैल की पीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
3.20 लाख कीमत के 21 मोबाइल बरामद, पुलिस कप्तान ने थपथपाई साइबर सैल की पीठ
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कार्यालय बुलाकर मालिकों को सौंपे उनके मोबाइल, गुम हुए मोबाइल पाकर चेहरों पर झलकी खुशी
चरखी दादरी। साइबर सैल ने एक साल में गुम हुए 21 मोबाइल को ट्रेस कर बरामद कर लिया है। इन मोबाइल की कीमत करीब तीन लाख बीस हजार रुपये है। शुक्रवार को ये मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। गुम हुए मोबाइल पाकर इनके मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वहीं, साइबर सैल की इस कामयाबी पर जिला पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने टीम की पाठ थपथपाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए साइबर सैल प्रभारी प्रधान सिपाही संजीत कुमार और उनकी टीम ने नवंबर-दिसंबर 2021 में गुम हुए लाखों रुपये कीमत के 21 मोबाइल को ट्रेस करते हुए बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने इन मोबाइल के मालिकों को अपने कार्यालय बुलाया और वहां उन्हें मोबाइल सौंपे गए। प्रवक्ता ने बताया कि बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनी और कीमत के हैं। वहीं, मालिकों ने खोए मोबाइल वापस दिलाने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सैल इंचार्ज संजीत कुमार व उनकी टीम की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें शाबाशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें