फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1.90 लाख क्विंटल सरसों व 1.70 लाख क्विंटल गेहूं पहुंच चुका खरीद केंद्रों पर

Mon, 24 Apr 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
उठान नहीं होने से दादरी मंडी में शेड के बाहर लगी गेहूं और सरसों की ढेरियां।
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनाज मंडी में गेहूं और सरसों की आवक बढ़ने के साथ ही खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सोमवार को सरसों की आवक बढ़कर 1.90 लाख क्विंटल और गेहूं की आवक 1.70 लाख क्विंटल पहुंच चुकी है। सरकारी एजेंसी अब तक 2,83,578 क्विंटल गेहूं और सरसों की खरीद कर चुकी हैं। खरीद के मुकाबले में जिले में उठान कार्य काफी धीमा है और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दादरी अनाज मंडी में सोमवार को 165 किसानों ने टोकन कटवाकर ई- खरीद पोर्टल के माध्यम से 6500 क्विंटल गेहूं उतारा। इसके अलावा 1234 किसानों ने सरसों बेचने के लिए टोकन कटवाए और 23227 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। सोमवार को एजेंसी ने 3370 क्विंटल गेहूं की खरीद की। इसके साथ ही मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 38 हजार 350 क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं, सोमवार को मंडी में 2397 क्विंटल सरसों खरीदी गई और सरसों खरीद का आंकड़ा अब बढ़कर एक लाख 45 हजार 228 क्विंटल तक पहुंच गया है।
सोमवार तक की स्थिति देखे तो 17931 किसान ई- पोर्टल के माध्यम से अपना गेहूं बेच चुके हैं। वहीं, 23227 किसानों ने अपनी सरसों मंडी में सरकारी एजेंसी को बेची है। मंडी में लगातार फसलों की आवक बढ़ने के साथ ही उठान की गति काफी धीमी चल रही है। इसके चलते मंडी परिसर में गेहूं और सरसों की ढेरियां पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में गेहूं और सरसों की खरीद लगातार जारी है। सोमवार को लगभग 3370 क्विंटल गेहूं और 2397 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।
संदीप देशवाल, परचेज मैनेजर, हैफेड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें