फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा बेचने वाले 1400 किसानों के खातों में डाले 10 करोड़

विज्ञापन
अनाज मंडी में धर्मकांटे पर लगी किसानों के वाहनों की लाइन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद हैफेड ने बाजरा बेचने वाले किसानों में से 1400 का भुगतान कर दिया है। इनके खाते में 10 करोड़ की राशि डाली गई है। वहीं, अब तक खरीदे गए बाजरा में डेढ़ लाख क्विंटल का भुगतान अभी बाकी है। शुक्रवार को वीरवार के मुकाबले आवक कम रही जिसके चलते खरीद का आंकड़ा भी कम रहा।
विज्ञापन

बता दें कि अब तक जिले में करीब 11 हजार किसान गेटपास कटवा चुके हैं। मंडियों में अब तक 3.22 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है। इसमें से एजेंसी 1.92 लाख क्विंटल बाजरा की खरीद कर चुकी है। वहीं, भुगतान की बात करें तो हाल ही में हैफेड ने 1400 किसानों के खातों में 10 करोड़ की राशि डाली है। यह राशि 43 हजार क्विंटल बाजरा की एवज में डाली गई है। इससे कुछ हद तक किसानों को राहत मिली है। हालांकि अभी बाजरा लेकर मंडी पहुंचने वाले करीब 9600 किसानों का भुगतान बाकी है। भुगतान बाकी रहने का कारण धीमा उठान भी है।
शुक्रवार को दादरी मंडी की स्थिति देखें तो 461 किसानों ने गेटपास कटवाया। शनिवार को 1500 क्विंटल बाजरा की आवक हुई जिसमें से शाम तक 7000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। उठान की बात करें तो दादरी मंडी से अब तक 42,439 क्विंटल बाजरा का उठान हुआ है जबकि 1.08 लाख क्विंटल का उठान अभी बाकी है।
विज्ञापन

- झोझू में भी शुरू हुई बाजरा खरीद
सूत्रों के अनुसार किसानों व आढ़तियों की मांग अनुसार झोझू में भी बाजरा खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए हैफेड अधिकारियों ने शुक्रवार को वहां का निरीक्षण की व्यवस्थाओं और संसाधनों का जायजा लिया। पहले दिन करीब साढ़े 900 क्विंटल बाजरा खरीदा गया।
विज्ञापन


वर्जन:
1400 किसानों के खातों में 10 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। प्रयास है कि उठान में तेजी लाई जाए ताकि किसानों का भुगतान भी तेजी से हो सके।
-ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें