फोटो संख्या : 50
चंडीगढ़। हरियाणा में एक ही छत के नीचे परिवहन मुख्यालय के सभी कार्यालयों को लाने की परियोजना पर बेहद धीमी गति से काम हो रहा है। पिछले 8 माह से अधिक समय में भवन का बेसमेंट भी तैयार नहीं हो सका है। आगे भी बरसात के सीजन में काम प्रभावित हो सकता है। परियोजना के तहत 5 मंजिला भवन का निर्माण आगामी वर्ष तक कराना है।
हरियाणा सरकार की घोषणा के अनुसार योजना के तहत नए भवन के निर्माण पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले वर्ष सितंबर में काम शुरू हुआ था लेकिन अभी तक बेसमेंट का ही काम पूरा नहीं हो सका है। परिवहन मुख्यालय में दो बेसमेंट में पार्किंग और 4 अलग-अलग कार्यालय स्थापित होने हैं। राज्य परिवहन मुख्यालय, परिवहन आयुक्त कार्यालय, सड़क सुरक्षा शाखा आदि कार्यालय भी यहीं से संचालित होंगे। परिवहन विभाग के आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि जो भी एजेंसी निर्माण कार्य से जुड़ी है उससे वार्ता करेंगे और कार्य में जो देरी है उसका कारण जाना जाएगा।