फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पानीपत अस्पताल को 219 पदों की मंजूरी, कुरुक्षेत्र में पीएचसी बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पानीपत के 200 बेड वाले जिला नागरिक अस्पताल के लिए 219 पदों के सृजन को सरकार ने मंजूरी दी है। वहीं कुरुक्षेत्र जिले के थाना उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की स्वीकृति भी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि पानीपत अस्पताल में 122 नियमित पद और 97 पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरे जाएंगे। नियमित पदों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर और अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं सहायक सेवाओं के लिए 17 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 37 स्वीपर, 37 वार्ड सर्वेंट, पांच सुरक्षा गार्ड और एक सुपरवाइजर की नियुक्ति एचकेआरएन के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के थाना उप स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में अपग्रेड करने के लिए मेडिकल ऑफिसर, महिला मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन, फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन व एमपीएचएस के पदों सहित कुल नौ नियमित पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा तीन श्रेणी-घ कर्मचारियों की नियुक्ति एचकेआरएन के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें