दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान रोहतक में धरने को संबोधित करते
- फोटो : दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान रोहतक में धरने को संबोधित करते हुए। स्रोत : एसोसिएशन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ गई है। कर्मचारी अब दो फरवरी को उपवास पर रहेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि मिशन निदेशक लिखित निमंत्रण भेजने के बावजूद वार्ता के लिए स्वयं उपस्थित नहीं हुईं।
व्यस्तता का हवाला देते हुए डायरेक्टर एडमिन के साथ औपचारिक बैठक करवाने की कोशिश की। एसोसिएशन ने इस वार्ता को अस्वीकार्य बताते हुए ठुकरा दिया।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य और उप प्रधान सुदेश रानी ने यहां जारी बयान में कहा कि 29 जनवरी को राज्य पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले उपवास व रोष प्रदर्शन को मिशन निदेशक से वार्ता के लिखित आश्वासन पर टाल दिया गया था लेकिन वार्ता न होने से प्रदेश की आठ हजार महिला कर्मचारियों में रोष है। एसोसिएशन ने अब 2 फरवरी को उपवास का फैसला लिया है। इस दिन कर्मचारी निदेशक कार्यालय के बाहर उपवास कर विरोध दर्ज कराएंगे। ब्यूरो