फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी निकाय चुनाव, तीनों नगर निगमों में चुनाव लड़ने के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। - फोटो : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में कांग्रेस ने भाजपा की घेरेबंदी की रणनीति तय कर दी है। यही कारण है कि तीनों ही नगर निगमों में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन मांगे हैं। 5 फरवरी तक आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि है। जल्द ही टिकट वितरण से लेकर प्रचार अभियान की पूरी रणनीति तय की जाएगी।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बयान जारी करके आगामी चुनाव निकाय चुनाव के लिए संगठन की तैयारियों को विस्तार से बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के अनुसार, अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में निकाय चुनाव के लिए मेयर और पार्षद पदों के लिए यह आवेदन मांगे गए हैं। जो भी इच्छुक दावेदार हैं उन्हें आवेदन के साथ बायोडाटा, आवश्यक प्रमाण-पत्र जैसे जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र जमा कराने हैं।
विज्ञापन

आवेदन के साथ पार्टी से जुड़ाव का ब्योरा भी देना होगा। पूर्व में यदि कोई चुनाव लड़ा होगा तो उसके अनुभव, अन्य प्रासंगिक दस्तावेज भी साथ देने होंगे। संगठन की रणनीति बताते हुए कहा कि कांग्रेस इन नगर निगम चुनावों में पूरी ताकत और उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। चुनाव के दाैरान स्थानीय के साथ ही राज्यस्तरीय मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है और जनता को उन सभी बिंदुओं से अवगत कराएंगे। कांग्रेस चुनाव के दाैरान स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़कें, बिजली, पार्किंग, गरीबों के लिए आवास और शहरी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। जनता के बीच कांग्रेस प्रचार के दाैरान ठोस समाधान भी प्रस्तुत करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें