फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन कर्मियों का वेतन 5 फीसदी बढ़ा, जुलाई से लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त विभाग ने दी मंजूरी, एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन ) के कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह वेतन वृद्धि एक जुलाई से लागू होगी। इस बारे में हरियाणा सरकार की ओर से पत्र जारी किया जा चुका है।
पत्र के मुताबिक सरकार के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति जता दी है जिसमें मौजूदा दरों में पांच फीसदी की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। हरियाणा में एचकेआरएन के तहत एक लाख 20 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों को एरियर अगले महीने की सैलरी में मिल सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपये से लेकर 1200 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, जिन कर्मचारियों काे पांच से दस साल का अनुभव है उनके वेतन में दस फीसदी और जिनका दस साल या उससे ऊपर है उनके वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वेतन जिलावार श्रेणी के हिसाब से लागू किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने जिले को तीन श्रेणियों में बांट रखा है। पहली श्रेणी में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़, दूसरी श्रेणी में पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद जिले आते हैं। वहीं, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी को तीसरी कैटेगरी में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें