फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कैग की रिपोर्ट पर राजनीति गरमाई, कांग्रेस-इनेलो ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा, हजारों करोड़ के गड़बड़झाले का खुलासा होनी चाहिए जांच
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में कैग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद राजनीति गरमा गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की कांग्रेस और इनेलो ने घेराबंदी शुरू कर दी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि घोटाले की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। हजारों करोड़ रुपये के गड़बड़झाले का आरोप लगाते हुए कहा कि अब खुलासा होना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान जारी करके कहा कि हजारों करोड़ रुपये के बाद अब इस सरकार के घोटाले लाखों करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चले हैं। खुद कैग की रिपोर्ट में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। यह हरियाणा के बजट से भी ज्यादा है। कैग की रिपोर्ट में खुलासा किया है कि विभिन्न विभागों में तमाम अनियमितताएं मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कैग ने ऐसी गड़बड़ियां भी पकड़ी हैं जिनमें ठेकेदारों को अवैध लाभ पहुंचाया गया है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी श्रम विभाग में पाई गईं। हुड्डा ने कहा कि इन तमाम घोटालों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन





कैग के आंकड़ों ने भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की पोल खोली : चौ. अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने हरियाणा की भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें उधेड़ कर रख दी हैं। कैग ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण सरकारी विभागोंं में 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ियां पाईं गई हैं जो हरियाणा के सालाना बजट से भी अधिक है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयान जारी करके कहा कि सरकारी विभागों में 1 लाख 26 हजार 776 करोड़ रुपये की राशि नहीं वसूली गई है। यह बहुत बड़ी राशि है जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें