कांग्रेस ने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी सरकार है। सरकार को प्रदेश के गरीब लोगों ने चुना है। इसलिए राज्य के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रॉनिक किडनी रोगियों को फ्री इलाज की सुविधा दी गई है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया। कांग्रेस के प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। किसानों को भड़काया और युवाओं को अंधविश्वास में धकेल दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने खिलाड़ियों को भी इस्तेमाल। इसलिए जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी सरकार
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे। धान की खरीद का रिव्यू किया जाएगा। 17% नमी तक धान की खरीद एमएसपी पर होगी। अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 11 लाख मीट्रिक टन धान की उठान हो चुकी है। 3 हजार 56 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर किए गए हैं। 2.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद कर चुके हैं। 93 लाख मीट्रिक टन बाजरे की उठान हुई है। बाजरे की खरीद का 331 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
अगले पांच साल में और तरक्की करेगा हरियाणा
नायब सैनी ने कहा कि आज से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण पर फैसला लागू किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार युवाओं के जीवन में अंधेरा कर रही थी। कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची के साथ नौकरी मिल रही थी। युवाओं को रोजगार देना हमारा दायित्व है। कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी है। अगले पांच साल में हरियाणा का और विकास होगा।
किस मंत्री को मिला कौन सा कमरा
- कमरा नंबर 24 में कृष्ण बेदी का कार्यालय
- कमरा नंबर 31 में श्रुति चौधरी का कार्यालय
- कमरा नंबर 34 में कृष्ण लाल पवार का कार्यालय
- कमरा नंबर 39 में राव नरवीर का कार्यालय
- आठवीं मंजिल पर श्याम सिंह राणा कमरा नंबर 47
- कमरा नंबर 43 में रणबीर गंगवा का कार्यालय
- कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सचिवालय में 8वें फ्लोर पर 32 नंबर कमरा मिला
- करला नंबर 43 में रणबीर गंगवा का कार्यालय
- कमरा नंबर 14 में विपुल गोयल का कार्यालय
- छठी मंजिल पर महिपाल ढांडा का कार्यालय
- महिपाल ढांडा का कमरा नंबर 42
- पांचवीं मंजिल पर अरविंद शर्मा का कार्यालय
- अरविंद शर्मा का कमरा नंबर 40
- नौवीं मंजिल पर भी मंत्रियों का कार्यालय
- कमरा नंबर 43 में राजेश नगर का कार्यालय
- कमरा नंबर 43सी में आरती राव का कार्यालय