फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू: विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली, सेशन में 40 विधायाक नए आए

Fri, 25 Oct 2024 12:37 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा की 15वीं विधानसभा का सत्र इस बार कुछ अलग ही दिखने वाला है। 14वीं विधानसभा में जिन विधायकों की आवाज पूरे सत्र में गूंजा करती थी, वे आवाजें इस बार सुनने को नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में विधायक पद की शपथ समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। जिसके बाद कादियान अन्य विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वाले विधायकों में 40 विधायक ऐसे होंगे जो पहली बार शपथ लेंगे, इनमें भाजपा के 23 और कांग्रेस के भी 13 विधायक शामिल हैं। 

विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में विधायक पद की शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिन विज, अरविंद शर्मा भी पहुंचे हैं। शपथ समारोह के दौरान विधायक हरविंदर कल्याण और आदित्य सुरजेवाला ने विधायक पद की शपथ ली है। 

विधानसभा में नहीं दिखेगी ये बुलंद आवाज
इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कंवरपाल गुर्जर व जेपी दलाल की आवाज सुनने को नहीं मिलेंगी। इनमें से मनोहर लाल केंद्र में पहुंच गए हैं तो किरण चौधरी राज्यसभा में। वहीं, कई विधायक चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें