फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में खेतों से पानी निकालें और किसानों को मुआवजा दें : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

चंडीगढ़ में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेसवार्ता

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जलभराव से लाखों एकड़ फसल खराब हो चुकी है लेकिन किसानों को न मुआवजा मिला और न ही खेतों से पानी निकाला गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 15 दिन में मुआवजा नहीं दिया तो हम किसानों के साथ मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।




चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल जयंती की रैली ने साबित कर दिया कि जनता मौजूदा सरकार से परेशान है। रैली की सफलता से भाजपा और कांग्रेस दोनों बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा मुकदमों के डर से भाजपा की प्रॉक्सी की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने जानबूझकर सीटें हरवाई और विपक्ष की भूमिका ही नहीं निभा रही।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि रोजाना घोषणाएं हो रही हैं लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। प्रदेश पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्जा चढ़ चुका है। बिजली के बिल चार गुना बढ़ा दिए गए, पंजाब से पानी तक नहीं दिलवा पाए। कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भूपेंद्र हुड्डा को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी राजनीति लंबी चले ताकि कांग्रेस में दूसरा आकर भाजपा का खेल ना बिगाड़ सके। लाड़ो लक्ष्मी योजना को महिलाओं के साथ भद्दा मजाक बताया और कहा कि कोई भी व्यक्ति सालाना एक लाख से कम नहीं कमाता ऐसे में योजना निरर्थक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को लूट रही है और कांग्रेस सत्ता के लिए समझौता कर रही है। हुड्डा नेता प्रतिपक्ष बनने के दबाव में थे लेकिन अब उनका खुद का राजनीतिक अस्तित्व खतरे में है। अभय चौटाला ने अपने पुराने साथियों से भी वापस आने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि उन्हें चौ. देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की तरह मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो का शिकायत निवारण ऐप भाजपा के सीएम विंडो की तरह फर्जी नहीं है, बढि़या काम करेंगे। वहीं, गोपाल कांडा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन कर उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वदेशी और चीन यात्रा पर तंज कसा और भारत-पाक क्रिकेट मैच खेलने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें