गेहूं का क्षेत्रफल थोड़ा कम, सरसों का बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में जल्द ही रबी-2025 की फसलों के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा (एमएफएमबी) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू होगा। विभाग की 1 अक्तूबर से पंजीकरण के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी है।
हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग ने रबी की फसलों के लिए 2025-2026 के लिए लक्ष्य तय किए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में गेहूं के क्षेत्रफल में कमी हुई है जबकि इस बार चना, जाै और दालों के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है।
इस बार रबी खाद्यान्नों के लिए 2615000 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। औसत उत्पादन का इस बार लक्ष्य 5273 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 की बात करें तो खाद्यान्नों का लक्ष्य 2606000.66 हेक्टेयर था। इस बार सरसों का क्षेत्रफल 750000 हेक्टेयर है जबकि पिछली बार 668000.45 हेक्टेयर था। गेहूं के लिए इस बार 2550000 हेक्टेयर का लक्ष्य है जबकि पिछली बार 2568000.38 हेक्टेयर था। विभाग के निदेशक राज नारायण काैशिक का कहना है कि सरकार के निर्देश पर पोर्टल खोला जाएगा तिथि जल्द तय होगी।