फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: बहादुरगढ़ में दिल्ली के व्यापारी से लूट, फिल्मी अंदाज में कार लूट कर भागे बदमाश, ढूंढ रही पुलिस

Thu, 08 May 2025 10:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तीन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कार लूट की वारदात की है। बदमाशों ने कार के साथ गाड़ी मालिक का भी अपहरण किया और बाद में रास्ते में उसे उतार कर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के बाईपास पर नजफगढ़ रोड पर बने फ्लाईओवर पर वीरवार की शाम बड़ी वारदात हो गई। यहां एक कार सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली के एक व्यक्ति का कार समेत अपहरण कर लिया और बाद में बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर मातन गांव के पास उसे नीचे उतारकर कार लूट ले गए। सूचना पुलिस को मिली तो बहादुरगढ़ के कई थानों की पुलिस के अलावा उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


वारदात रोहतक के सुनारिया गांव निवासी संदीप कुमार के साथ हुई है। फिलहाल संदीप दिल्ली के हरि नगर में रहता है और वीरवार को अपने गांव रोहतक गया हुआ था। शाम के समय जब वह रोहतक से दिल्ली के लिए जा रहा था तो बहादुरगढ़ बाईपास पर उसकी कार के आगे बदमाशों ने अपनी कार अड़ा दी। संदीप के अनुसार उक्त कार में तीन युवक सवार थे। उनमें से दो उसकी गाड़ी के पास आए और अंदर आकर बैठ गए। उन्होंने हथियार के बल पर गाड़ी घुमाने को कहा और उसे वे मातन गांव के पास ले गए। उसके साथ मार पिटाई भी की गई। बाद में वे उसे मातन गांव में उतारकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जैसे तैसे वह मांडोठी चौकी पुलिस में पहुंचा और अधिकारियों को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। बाद में थाना शहर पुलिस और सेक्टर 9 चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 खबर आग की तरह फैली और सीपी राजश्री, सीपी क्राइम जसलीन कौर, बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा के अलावा थाना शहर एसएचओ हरेश कुमार समेत सीआईए पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने संदीप कुमार को मौके पर ले जाकर भी जांच की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए 1, 2, थाना शहर, स्पेशल स्टाफ की टीम जुट गई है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस कई मार्गों के सीसीटीवी खंगालने के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन शुरू कर दी है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। 

डीएसपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा का कहना है कि बहादुरगढ़ बाईपास पर एक व्यक्ति की कार लूटने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए सीआईए 1,2, थाना शहर और स्पेशल स्टाफ जुट गई है। आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को पहचान करने हुए गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें