फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नायब सैनी सरकार का बड़ा एक्शन, सिरसा के तहसीलदार पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री ने किया सस्पेंड

Mon, 30 Jun 2025 10:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लेते हुए एक तहसीलदार को तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लेते हुए एक तहसीलदार को तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया है। सिरसा जिले के तहसीलदार भवनेश कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। निलंबन अवधि के दौरान भवनेश कुमार का हेडक्वॉर्टर डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड पंचकूला रहेगा।

विज्ञापन


इस एक्शन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में, किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह कार्रवाई सरकार के संकल्प को दर्शाती है कि प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें