जिला खेल विभाग के नेहरू स्टेडियम में रविवार को हरियाणा के 15 जिलों के तीरंदाजों के बीच कांटे की जंग हुई। गुड़गांव की चंचल ने अंडर-20 इंडियन राउंड के खिताब पर कब्जा किया। उसे स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
हरियाणा राज्य तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के तकरीबन 250 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सफल होने के वालों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव जेजी बनर्जी ने बताया कि सभी तीरंदाजों ने अपने खेल से सभी का दिल जीता।