फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में एएसआई ने लगाए कश्ा, चालान

Fri, 04 Oct 2013 09:37 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करवाने आए एक एएसआई को सामान्य अस्पताल परिसर में धूम्रपान करना मंहगा पड़ गया।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने को लेकर दो सौ रुपये का चालान काटकर उसके हाथों में थमा दिया गया। पहले भी कई अधिकारी धूम्रपान करते पकड़े गए है और उनके चालान किए गए हैं।

जिला जेल से शुक्रवार सुबह एक गाड़ी कैदियों को लेकर जांच के लिए सामान्य अस्पताल पहुंची। दूसरे पुलिस कर्मी कैदियों को जांच के लिए लेकर चले गए जबकि एक एएसआई गाड़ी के पास ही खड़े होकर बीड़ी पीने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान धूम्रपान निषेेध अधिकारी की नजर उस पर पड़ गई और उसने झट से पुलिस कर्मी की इस हरकत को पहले तो अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर 200 रुपये का चालान काट कर थमा दिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें