हरियाणा के जिला बहादुरगढ़ में हरियाणा रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर चोटें आई हैं।
बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह नजफगढ़ निवासी राजपाल अपनी पत्नी कैलाश देवी के साथ बाइक पर सोनीपत जा रहा था।
जैसे ही वह बहादुरगढ़ के मुकंदपुर मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे कैलाश देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राजपाल को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है।