सीबीआई ने मानेसर भूमि आवंटन घोटाले के मामले में आज सुबह तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के आवास और उनके नजदीकियों के कुल 20 ठिकानों पर छापे मारे। सुबह सवेरे हुई सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस छापेमारी के बाद भूपेन्द्र हुड्डा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं है।
बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान मानेसर में करीब 912 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन हरियाणा सरकार से पहले डीएलएफ और कुछ निजी बिल्डरों ने किसानों से संपर्क साधकर जमीन ले ली थी, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस अधिसूचना को रद्द कर दिया।
अधिसूचना रद्द करने से नाखुश किसान सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
CBI raids 20 of Bhupinder Singh Hooda's & his close aide's residence & offices in Rohtak, Gurugram, Panchkula, Chandigarh & Delhi.
— ANI (@ANI_news) September 3, 2016
Raids being conducted in connection to Manesar land deal issue. Close aides include 2 former IPS officers, one serving IPS officer & others.
— ANI (@ANI_news) September 3, 2016