रोहतक की गोहाना सब्जी मंडी के फल विक्रेता के घर में जहां शहनाइयां गुंजनी थी, वहां आज मातम का माहौल है। क्योंकि शादी से पहले उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हालांकि हादसा एक माह पहले हुआ था। पिता ने अपने स्तर पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और कार मालिक के खिलाफ अब केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक गोहाना रोड स्थित घिलोड कलां निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह गोहाना सब्जी मंडी में फल विक्रेता के तौर पर काम करता है। उसके दो लड़के और एक लड़की हैं। लड़की शादीशुदा है, जबकि बड़ा लड़का सुरेंद्र आसौदा रिफाइनरी में काम करता था।