फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: फरीदाबाद मुठभेड़ मामले में क्राइम ब्रांच की टीम पर केस दर्ज, गोली लगने से हुई थी आरोपी की मौत

Tue, 19 Sep 2023 03:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद मुठभेड़ मामले में अब क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम पर धौज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें क्राइम ब्रांच के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश को मुख्य आरोपी बताया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस और बल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले के पावटा गांव में शनिवार देर रात कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बल्लू की मौत हो गई थी। मामले में अब क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम पर धौज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें क्राइम ब्रांच के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश को मुख्य आरोपी बताया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर द्वारा चलाई गई गोली के लगने से ही बल्लू की मौत हुई थी। बल्लू के परिजन और ग्रामीण पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए रविवार से ही प्रदर्शन कर रहे थे। परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने तक शव लेने से मना करते रहे। सोमवार को पावटा गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया। 

इस दौरान गठित 35 सदस्यीय कमेटी ने दिल्ली जाकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की। मंगलवार दोपहरा को हत्या का मुकदमा दर्ज होने के परिजन बल्लू का शव लेने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें