फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के बाद केंद्र में अब इनको भी चाहिए आरक्षण

Sat, 05 Oct 2013 09:37 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जाटों के बाद केंद्र में आरक्षण के लिए अब ब्राह्मणों ने कमर कस ली है। ब्राह्मणों ने सात अक्तूबर को दिल्ली कूच की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला में समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने एक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें दिल्ली कूच करने की रणनीति बनाई गई। आरक्षण को लेकर कई दिन पहले ब्राह्मणों ने जाटों की तर्ज पर ही दिल्ली कूच का ऐलान किया था।


शनिवार की महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने कहा कि समाज के लोग दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर केंद्र में ब्राह्मण आरक्षण की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 7 अक्तूबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे और 10 अक्तूबर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में डेरा डालकर केंद्र सरकार को आरक्षण देने के लिए मजबूर किया जाएगा। विधायक विनोद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और सांसद अरविंद शर्मा भी वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें