फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का अपहरण कर कुकर्म

Wed, 02 Oct 2013 10:03 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एक श्रमिक के 11 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक 11 वर्षीय लड़के को एक व्यक्ति जबरन बाइक पर बैठा ले गया। कालोनी के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।

परिजनों ने  बच्चे के अपहरण की शिकायत शहर में दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। बाद में आरोपी बालक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक रोते हुए घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण नगर के सरकारी अस्पताल में करवाया। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें