फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंड गार्ड ने एसडीओ से की बदसलूकी

Wed, 02 Oct 2013 10:01 PM IST
नरवाना/जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के नरवाना में सस्पेंड कैनाल गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के एसडीओ के साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


एसडीओ कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर चार कैनाल गार्डों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर किया है।

सिंचाई विभाग के एसडीओ राजकुमार अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी दौरान सिंचाई विभाग से सस्पेंड कैनाल गार्ड रमेश कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार्यालय में घुस आया और एसडीओ राजकुमार के साथ गाली गलौच करते मेज पर रखे सामान को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ कार्यालय में शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एसडीओ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे गार्डों को बाहर निकाला।

आरोपी कैनाल गार्ड रमेश कुमार को अपने दायित्व का निर्वाह सही ढंग से न करने पर सस्पेंड किया गया था।

 इसके चलते वह एसडीओ राजकुमार से रंजिश रखे हुए था। पुलिस ने एसडीओ राजकुमार की शिकायत पर सस्पेंड कैनाल गार्ड रमेश कुमार के अलावा कैथल मंडल के कैनाल गार्ड नरेश कुमार, मनोज तथा शिव कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें