फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग

Sat, 13 Nov 2021 12:25 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)

सार

सोनीपत के खरखौदा में महिला बॉक्सर का शव बाथरूम में मिला है। यूपी के बागपत के मवीकलां की मुक्केबाज खरखौदा में किराए पर रहकर अभ्यास करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बॉक्सर अन्य सहेलियों के साथ किराए पर रह रही थी। पोस्टमार्टम के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
विज्ञापन
भावना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा में किराए के मकान में रह रही महिला मुक्केबाज का शव संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। यूपी के जिला बागपत के गांव मवीकलां की रहने वाली भावना (21) खरखौदा स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड-7 निवासी कर्मबीर के मकान में साथी खिलाड़ियों के साथ किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को भावना नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश 

जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसकी साथी खिलाड़ियों ने उसे आवाज लगाई। उसके बाद भी जब भावना ने कोई जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भावना को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद भावना के शव को सामान्य अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खिलाड़ी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें चिकित्सक शुरुआती जांच में मस्तिष्क की नस फटने से मौत होने की बात कह रहे हैं। उसके बावजूद सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच को भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरे की रिपोर्ट के आधार पर कारणों का पता लग सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें