फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बनाई जलेबी, नेताओं संग मनाया जश्न

Sun, 09 Feb 2025 11:21 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब सभी की नजरें नई सरकार की रणनीतियों और विकास योजनाओं पर टिकी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस जीत का अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी बनाई और लोगों में बांटी।

विज्ञापन


27 साल बाद दिल्ली में लौटी बीजेपी
दिल्ली में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। 27 साल बाद पार्टी की सत्ता में वापसी से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी मुख्यालय और विभिन्न राज्यों में जश्न मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


नायब सिंह सैनी ने बांटी जलेबी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जलेबी बनाई और इसे समर्थकों में वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, बीजेपी की नीति और जनता के विश्वास का नतीजा है। दिल्ली ने विकास और सुशासन को चुना है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश
बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन


दिल्ली में नई सरकार की तैयारी
दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। वहीं, विपक्षी दल चुनाव नतीजों की समीक्षा में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें