फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीफ: कैलाश विजयवर्गीय ने मनोहर लाल को बताया देश का सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री, रोहतक में कही ये बात

Wed, 18 Aug 2021 05:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार काे सीएम मनाेहर लाल के छाेटे भाई गुलशन खट्टर को श्रद्धांजलि देने राेहतक पहुंचे। जहां उन्हाेंने सीएम मनाेहरलाल काे देश का सबसे ईमानदार सीएम बताया।भाजप के केंद्रीय नेता ने कहा कि बड़े भाई मनोहर लाल के सीएम होते हुए गुलशन ने बेहद साधारण जीवन व्यतीत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के भाई की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पूरे देश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे ईमानदार सीएम हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पूर्व अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी की तरफ से सीएम मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर को श्रद्धांजलि देने आया हूं। बुधवार को विजयवर्गीय रोहतक में श्रद्धांजलि सभा में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजप के केंद्रीय नेता ने कहा कि बड़े भाई मनोहर लाल के सीएम होते हुए गुलशन ने बेहद साधारण जीवन व्यतीत किया। एक बार वे इंदौर में हवाई अड्डे पर मिले थे। पूछने पर बोले, मैं सीएम मनोहर लाल का भाई हूं। एक बार तो यकीन नहीं हुआ, क्योंकि वे बेहद साधारण व्यक्ति लग रहे थे। खुद ही अपना सामान उठाकर चले गए। भाजपा नेता ने कहा कि यह सब मन पर नियंत्रण से संभव होता है। ऐसा एक संत ही कर सकता है। 

मुख्यमंत्री बोले, 1980 में ही पूरे समाज को मान लिया था परिवार, समाज पुराने परिवार से जोड़ता रहता है नाता
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वे 1977 में आरएसएस से जुड़े और 1980 में समाजसेवा की मुख्यधारा में आ गए। तभी से पूरे समाज को परिवार मान लिया। फिर भी समाज पुराने परिवार से नाता जोड़ता रहता है। समाज ने उनके छोटे भाई गुलशन को अपार मान व सम्मान दिया है, इसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देने वालों में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद अरविंद शर्मा, अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, बाबा कालीदास, महंत कपिल पुरी, महंत कर्णपुरी, मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व मेयर रेणु डाबला और राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें