हरियाणा के जिला फतेहाबाद के भूना में सिरसा रोड पर कार और ट्राले की भिड़ंत में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगेन्द्रपाल लीखा के नौजवान बेटे रवि की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल है।
घायल को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। रवि शुक्रवार शाम को अपने दोस्त के साथ कार में सिरसा में विवाह समारोह में शामिल होने लेने के लिए गया था।
देर रात को वापस लौटते समय भूना में सिरसा रोड पर सामने से तेजगति से आ रहे ट्राले ने कार को साइड मार दी।
इससे रवि कार से अपना संतुलन खो बैठा और कार पलट गई। हादसे में रवि और उसका दोस्त बुरी तरह से कार में फंस गए। आसपास के लोगाें ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलाें को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने रवि को मृत घोषित कर दिया।