फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव पुर के खेत में मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

विज्ञापन
राधेश्याम की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव पुर के खेतों में वीरवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी वहीं मृतक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम गांव पुर के खेतों में नहर की पुलिया के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और उसे लेकर पहले घर पहुंचे, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम के छोटे भाई भीम सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि वे दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। उसका भाई राधेश्याम अपने दो साले प्रवीण और सोनू के साथ करनाल में सड़क निर्माण का काम करता था। बुधवार को राधेश्याम अपने साले प्रवीण के साथ बाइक पर बवानीखेड़ा आ रहा था। उसका साला हिसार से अपनी बाइक पर बरवाला की तरफ चला गया, जबकि राधेश्याम रोडवेज बस में बैठकर गांव लौट रहा था, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों को उसकी चिंता हुई तो प्रवीण से फोन कर पूछा तो उसने बताया था कि वह घर जाने के लिए जींद से हांसी जाने वाली बस के इंतजार में बैठा था। इसी दौरान परिजनों को उसके संदिग्ध परिस्थितियों में गांव पुर के खेतों में पड़े होने की जानकारी लगी। परिजनों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी हालत बिगड़ती देख नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम दो बच्चों का पिता था। उसका एक बेटा और एक बेटी है।
पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चलेगी
पुलिस को गांव राधेश्याम नामक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसआई मोहिंदर सिंह,जांच अधिकारी बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें