फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
हांसी रोड स्थित पुल पर हादसे के बाद बनी जाम की स्थिति। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड स्थित रेवले पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं जाम में फंसे वाहनों को निकलवा कर रास्ता खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 चौकी पुलिस को दी शिकायत में नेताजी नंबर निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसका भतीजा कृष्ण अपनी बाइक पर सवार होकर रात लगभग साढ़े 10 बजे हांसी रोड स्थित रेलवे पुल से गुजर रहा था। उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। कर्ण सिंह ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें