फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाने में लड़की के अपहरण के आरोपी युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
बवानीखेड़ा के थाना प्रांगण में मृतक राजकुमार के परिजनों को समझाने का प्रयास करते डीएसपी विरेंद् - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे के पुलिस स्टेशन के शौचालय में शनिवार सुबह नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजित सिंह शेखावत, डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए भिवानी से जेएमआईसी धर्मपाल और बवानीखेड़ा के तहसीलदार अशोक कुमार भी थाने में पहुंचे। मामले की बारीकी से जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की मजिस्ट्रेट जांच जारी थी।
बता दें कि 26 अगस्त को बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बड़सी से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की और सिवाना गांव निवासी 21 वर्षीय राजकुमार को अंबाला से पकड़ा था। मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में लड़की ने बताया था कि राजकुमार उसे डरा धमकाकर अगवा करके ले गया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन सुबह ही राजकुमार ने थाने के शौचालय में पानी की पाइप से कंबल के एक हिस्से से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो मामले की जानकारी थाना प्रभारी और अन्य आला अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी अजित सिंह शेखावत, डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मौके का जायजा लिया। उसके बाद भिवानी से जेएमआईसी धर्मपाल जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने शव और थाना परिसर का मुआयना किया। उसके बाद शव को नीचे उतारा गया। सूचना है कि मामले की जांच के दौरान कुछ पुलिस कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। वहीं राजकुमार के भाई कश्मीरी ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस हिरासत में उसके भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की के भी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। शनिवार को राजकुमार को अदालत में पेश किया जाना था। उससे पहले ही उसने थाने के शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अजित सिंह शेखावत, एसपी भिवानी।

राजकुमार की फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें