विजेता पहलवानर को ईनाम देकर सम्मानित करते कमेटी सदस्य। संवाद
- फोटो : Bhiwani
कैरू। गांव देवराला में तीज पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाबा माधूदास मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। तीज पर्व पर मेले व भंडारे के साथ खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुश्ती मुकाबले में बजरंग धारेड़ू ने सोमबीर बामला को पटकनी देकर 11 हजार ईनाम की कुश्ती जीती।
400 मीटर की दौड़ में राहुल भिवानी प्रथम, निशांत पिलानी दितीय, सुनील इंदीवाली तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर की दौड़ में अजय कैरू प्रथम, नसीब खरकड़ी दूसरे, दीपक काकड़ोली तीसरे स्थान पर रहा। बुजुर्गों की दौड़ ने तो हंसने पर मजबूर कर दिया। प्रथम स्थान पर राजेंद्र सुंदरपुरा, दूसरे स्थान पर सुरेंद्र हेतमपुरा, तीसरे स्थान पर श्रीराम लखेरा देवराला रहा।
गोला फेंक में प्रथम स्थान अरविंद पूनिया पहले, दीपक बड़दू दूसरे स्थान पर और साहिल कैरू तीसरा स्थान पर रहे। लंबी कूद में अभिषेक प्रथम रहा। निशांत पिलानी दूसरे, प्रवीन धारवानबास तृतीय स्थान पर रहा। कुश्ती के कांटेदार मुकाबला देखने को मिले। 31 सौ रुपये की कुश्ती में नीरज धारेडू ने मुकाम हासिल किया। 51 सौ रुपये की कुश्ती में विजय धनाना जीते। 11 हजार रुपये की कुश्ती में समय काफी लगने के साथ मुकाबले में उत्साह बढ़ता रहा। सोमबीर बामला को हराकर बजरंग धारेडू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मैच रेफरी सूबेदार मेजर अमरचंद पहलवान व फौजी मातूराम पायल रहे। इनको कमेटी सदस्यों ने बाल्टी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेठ जयदेव, बादल पोटलिया, जयभगवान यादव, बिजे पूनिया, डॉ. अजीत बेडवाल, संजय बेडवाल, मांगेराम सरपंच, पूर्व सरपंच उमेद सिंह, परमानंद नंबरदार, नरेंद्र लखेरा, डॉ. सुभाष कादयान आदि मौजूद रहे।