फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान बिजेंद्र ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

विज्ञापन
40 किलो के लड़के को दांतों से उठाकर दौड़ते बिजेंद्र पहलवान। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पहलवान बिजेंद्र सिंह ने गांव दिनोद के खेल स्टेडियम में 40 किलो के युवक को दांतों से उठाकर 250 मीटर की दौड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने 100 मीटर की दूसरी 45 सेकेंड और 250 मीटर की दूरी एक मिनट 15 सेकेंड की तय की।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र भिवानी खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह नशा छुड़वाने के लिए कभी ट्रक खींचते हैं तो कभी शरीर सैकड़ों हथौड़े खाते हैं। अब तो 40 किलो के युवक को दांतों से उठाकर 250 मीटर तक दौड़ लगाई और विश्व रिकॉर्ड बना कर युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। पहलवान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह दो वर्षों से नशा मुक्त भारत अभियान चलाए हुए हैं। उनका लक्ष्य है कि वे वर्ष 2022 तक 100 शक्ति प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर कोच विकास मल्होत्रा, राजेंद्र बिसला, वेद प्रकाश भारतीय, संजय परमार, नक्ष, पवन कुमार, मुकेश रोहिल्ला, सुंदर दिनोद, मुकेश दिनोद, राकेश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें