भिवानी। भिवानी बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाज साक्षी ढांडा ने विश्व कप मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्का किया। कमल प्रधान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक कजाकिस्तान में आयोजित विश्व कप मुक्केबाजी में ब्राजील की ओलंपियन मुक्केबाज को 5-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
साक्षी ढांडा प्री-क्वार्टर फाइल में इंग्लैंड की दो बार की ओलंपियन मुक्केबाज को 5-0 से हराया। उन्होंने बताया कि साक्षी जूनियर व युवा वर्ग में तीन बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। साक्षी का अगला मुकाबला छह जुलाई को होगा। प्रधान जगदीश ने कहा कि साक्षी होनहार मुक्केबाज है। हमें साक्षी से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। संवाद