फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: चांग अनाज मंडी में करंट लगने से मजदूर की मौत, खाना खाने के लिए पेड़ की छाव में बैठा था युवक

Mon, 17 Apr 2023 01:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतक का मामा जलाउदीन ने बताया कि चांग स्थित अनाज मंडी में सोमवार सुबह के समय मजूदर गेहूं का उठान कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे हकीम अपने अन्य साथियों के साथ पेड़ की छाव में खाना खाने के लिए बैठा था। पास में ही स्थित एक पेड़ को छूते हुए बिजली के तार जा रहे थे।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में गेहूं का उठान कर रहे एक मजदूर की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिला निवासी हकीम(32) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर गुजरानी पुलिस चौकी मृतक के शव के पोस्टमार्टम कार्रवाई में लग गई है।

विज्ञापन


पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुटी
मृतक का मामा जलाउदीन ने बताया कि चांग स्थित अनाज मंडी में सोमवार सुबह के समय मजूदर गेहूं का उठान कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे हकीम अपने अन्य साथियों के साथ पेड़ की छाव में खाना खाने के लिए बैठा था। पास में ही स्थित एक पेड़ को छूते हुए बिजली के तार जा रहे थे। हकीम ने पेड़ को छुआ था और उसे करंट लग गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
हकीम बेहोश होकर गिर गया। अन्य साथियों की मदद उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर इस बारे में सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें