फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नाइट डोमिनेशन के तहत 130 जगह की जांच, 16 आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान वाहन चालकों पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात दस बजे से लेकर रविवार अल सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 87 वाहनों के चालान काटे, विभिन्न जगहों पर तलाशी ली और अलग-अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

छह घंटे चले अभियान में जिला पुलिस फोर्स के करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस की 133 टीमों ने जिले में विभिन्न जगहों पर जांच की। पुलिस ने बस स्टैंड, बैंक, एटीएम, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर जांच की। अभियान के तहत पुलिस ने 1585 वाहनों की चेकिंग की और 87 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी शराब की 86 बोतल बरामद की और अंग्रेजी शराब की 23 बोतल बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया।
वहीं पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 23460 रुपये बरामद किए। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो फोन चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए हुए दो फोन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की जान व माल की सुरक्षा के लिए समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं। आमजन बिना किसी डर के मदद के लिए अपने समीप के पुलिस थाने, चौकी या डायल 112 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें