फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में बताया

Sat, 01 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महिला पुलिस ने जिले के स्कूल कॉलेज और कामकाजी महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में जागरूक किया। महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक प्रोमिला ने राजीव गांधी महाविद्यालय में जाकर छात्राओं को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी छात्रा और महिला ट्रिप मैनेजमेंट में स्थान पर पहुंचने का समय फीड करती है। जितना समय किसी भी महिला या छात्रा को अपने स्थान पर पहुंचने पर लगता है, उसे समय अवधि में डायल 112 कर्मचारी महिला को स्वयं कॉल करके उनके स्थान पर पहुंचने की जानकारी लेते हैं।
क्या है ट्रिप मॉनिटरिंग कार्यप्रणाली: जिले में कोई भी छात्रा या महिला किसी भी स्थान पर जाने से पहले डायल 112 पर फोन करके जिसमें उपरोक्त छात्रा या महिला को सफर करना है।
विज्ञापन

उस ऑटो या बस की फोटो नंबर प्लेट के सहित पहले ही अपने मोबाइल फोन में ले लें। इसके बाद डायल 112 कर्मचारी को अपने चलने, पहुंचने के स्थान, उसकी दूरी, समय की जानकारी बतानी होती है। इसके बाद डायल 112 पर तैनात कर्मचारी हर पांच मिनट में उक्त छात्रा या महिला की समय-समय पर फीडबैक लेते हैं।
अगर रास्ते में किसी भी छात्रा या महिला को कोई परेशानी महसूस होती है तो वह सफर के दौरान डायल 112 पर फोन करके यह डायल 112 कर्मचारियों से मिले व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करके डायल 112 की गाड़ी को मौके पर बुलाकर सहायता ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें