दादरी गेट क्षेत्र लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से दादरी गेट, वाल्मीकि बस्ती, कोंट रोड, ढाणा रोड, लक्ष्मी नगर कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, वहीं पानी को लेकर इन कॉलोनियों में गंभीर समस्या बनी है।
भिवानी के दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर दादरी गेट क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। जाम में इलाके की महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दादरी गेट क्षेत्र निवासी अश्वनी कांगड़ा, माया, कमला रानी, धनपति ने बताया कि पिछले चार दिनों से दादरी गेट, वाल्मीकि बस्ती, कोंट रोड, ढाणा रोड, लक्ष्मी नगर कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, वहीं पानी को लेकर इन कॉलोनियों में गंभीर समस्या बनी है।
शनिवार सुबह आक्रोशित लोगों व महिलाओं ने नेशपल हाईवे दादरी गेट सरकुलर रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया वहीं फोन पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों से बात कराने के बाद करीब आधा घंटे बाद जाम खोल दिया।