फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पानी की आपूर्ति के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दूषित पेयजल आपूर्ति से नाराज बाड़ी मौहल्ला क्षेत्रवासी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। संव? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। म्हारे तो हैंडपंप के पाणी में नहाण तै बाल उडगे। पब्लिक हेल्थ का पाणी तो गंदा आवै सै। यह कहना है बाड़ी मोहल्ला पतराम गेट की बजाज गली निवासी महिलाओं का। रविवार को पब्लिक हेल्थ की सप्लाई में आ रहे गंदे पानी से आक्रोशित महिलाओं ने रोष प्रदर्शन कर यह बात कही।
विज्ञापन

महिलाओं ने नारेबाजी कर सप्लाई में स्वच्छ पानी की मांग की। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि त्योहार के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग लोगों में पीने के पानी के साथ बीमारियां बांट रहा है। वहीं पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों ने समस्या समाधान के नाम पर गली को खोद गड्ढा बनाकर छोड़ दिया, जबकि कॉलोनी में लगातार दो माह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
पतराम गेट बाड़ी मोहल्ला क्षेत्र की बजाज गली निवासी लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से आपूर्ति में गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीना तो दूर किसी काम में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कॉलोनी के बुजुर्गों ने बताया कि इस पानी के सेवन से घरों में बीमार पड़े हैं। कई बार शिकायतें दीं, लेकिन कर्मचारी गली के नुक्कड़ पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। बोतल में बंद गंदे पानी को दिखाते हुए महिलाओं ने बताया कि इस पानी का रंग काला और बदबूदार है, जिसे हाथ में छूने भर से घिन आ रही है।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में नई पेयजल लाइन डालने का काम चल रहा है। जहां से भी गंदे पानी की दिक्कत हैं, वहां पर कर्मचारी समस्या का समाधान करने के लिए लगे हैं, जल्द ही गंदे पानी की दिक्कत दूर करा दी जाएगी।
-प्रमोद कुमार, कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ विभाग।
ये बोले क्षेत्रवासी
दो माह से घर के अंदर गंदा पानी आ रहा है। हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो उससे नहाने से बाल उड़ रहे हैं, वहीं खारिश की समस्या भी हो रही है। सप्लाई का पानी पीने लायक नहीं है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द गंदे पानी की समस्या का समाधान कराया जाए।
-कविता, क्षेत्रवासी
नल से काला पानी टपक रहा है, हमने कई बार पब्लिक हेल्थ को भी शिकायत दी, लेकिन कर्मचारी आकर यहां सड़क खोदकर चले गए। इसके बाद न तो गड्ढा भरा और न ही पानी की समस्या का कोई समाधान हुआ। हम पानी के बगैर काफी परेशान हो रहे हैं।
-विजय लक्ष्मी, क्षेत्रवासी
हर घर में बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़े हैं। बुजुर्गों के लिए ये पानी जहर का काम कर रहा है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द गंदे पानी की समस्या का समाधान कराया जाए। इस क्षेत्र में दो महीनों से ये समस्या बनी हैं, अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-चंद्रमोहन, बुजुर्ग।
हैंडपंप का पानी इस्तेमाल लायक नहीं है, उससे शरीर में खुजली होती है और खाना बनाने में भी प्रयोग नहीं किया जा सकता है। हमारी मांग है कि गंदे पानी की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

-राधेश्याम, बुजुर्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें