फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिकअप-स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत

Sat, 18 Apr 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ​कार। 
विज्ञापन
बहल। शेरला बस स्टैंड के नजदीक शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें महिला की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि कार चालक का इलाज जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिधनवा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह भिवानी निवासी महिला बीना को भिवानी से सुधीवास छोड़ने के लिए स्विफ्ट कार में जा रहा था। जब वे शेरला बस स्टैंड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पर दी जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला बीना को मृत घोषित कर दिया जबकि संदीप कुमार का इलाज जारी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घायल संदीप के बयान के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें