फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन जमीन पर बुवाई व मारपीट करने के मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। प्राइवेट स्कूल में कार्यरत महिला की करीब पांच साल पहले खरीदी गई जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन बुवाई का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सहजमानपुर गांव निवासी महिला रोशनी ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती है। उन्होंने बहल-सहजमानपुर रोड पर बहल निवासी महिला सरिता से 19 मई 2017 को 9 कनाल एक मरला जमीन खरीद की थी और उसकी रजिस्ट्री अपने नाम करवाई थी। इस जमीन पर वे लगातार काश्त करते आ रहे हैं। 23 जून को दिन में करीब एक बजे उनके पास कुछ लोग उनके खेत में आए और कहा कि जो जमीन तुमने खरीदी है उसकी हम रात को बुवाई करेंगे। उसी रात करीब एक बजे एक कार, एक ट्रैक्टर व बाइक पर कुछ लोग आए और वे खेत में बुवाई करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो वे लड़ाई करने लगे और हाथ में लिए डंडों से उसको चोटें पहुंचाई। वहां मौजूद लोगों में से दो ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर ले आए। उक्त आरोपी उसे वहां खड़ी एक गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सामने से एक वाहन आता देख आरोपियों ने कहा कि फिर से इस खेत में दखलंदाजी की तो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद वे अपने साधनों में बैठकर वहां से चले गए। घटना की सूचना महिला के पति ने पुलिस को दी और उसका पति उसे घायलवस्था में लोहारू अस्पताल लेकर आया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सात नामजद विजय, बिजेंद्र, अनिल, सोमबीर, राजेंद्र, संदीप व टिल्लू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें