फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला पर हमला

Sat, 02 Aug 2014 12:34 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
16 जुलाई को मारपीट व झगडे़ की शिकायत एसपी से करने पर कुछ लोगों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। उसके कपडे़ भी फाड़ डाले। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगडे़ की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


मामला नाथुवास गांव का है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे महिला राजपति पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घायल महिला राजपति ने बताया कि गांव के ही चार-पांच लोग उनके घर आए और हमला कर दिया। उस पर चाकू से हमला किया। जिससे उसके हाथ में चोट आई।

महिला ने बताया कि उसके कपडे़ फाड़ दिए गए और लात-घूंसे भी मारे गए। महिला का फिलहाल सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के बेटे सुनील ने बताया कि 16 जुलाई को भी कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर उसकी माता राजपति, पत्नी रीना को चोट मारी। इसकी शिकायत पुलिस में की। बृहस्पतिवार को झगडे़ की शिकायत एसपी से की थी। शुक्रवार सुबह ही फिर से हमला कर दिया गया। झगडे़ की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


हाथ पर मारी कुल्हाड़ी
तेजधार हथियार से हमला करने का दूसरा मामला डाडमा गांव का है। यहां ईश्वर सिंह नंबरदार पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला किया। घायल ईश्वर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि उनका गांव में विवाद चल रहा है। इसी विवाद में सुबह कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में उसकी हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट आई है। झगडे़ की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें