फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाड़ली के हर सटीक दांव पर बजी ताली

Fri, 01 Aug 2014 12:41 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलाली की लाड़ली बबीता के हर सटीक दांव पर खेल प्रेमियों ने जमकर तालियां बजाईं। बृहस्पतिवार रात कुछ ऐसा ही नजारा था गांव बलाली का। लोग मुकाबला देखने के लिए टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन


ग्लासगो में चल रहे कामनवेल्थ गेम्स में 55 किलो भार वर्ग में भारत की बबीता ने कनाडा की ब्रिटनी लेवाडोर को 9-2 हरा कर गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड जीतते ही खेल प्रेमी खुशी से नाच उठे और एक दूसरे को बधाई दी। बबीता के पिता महावीर सिंह अपने परिवार और गांव वालों के साथ खुशी मनाई।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की पहलवान को दी पटकनी
बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बबीता ने इंग्लैंड की महिला पहलवान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले उसने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड की पहलवान को 12-2 से एकतरफा मुकाबले में हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


बेटी नै वो करकै दिखाया जिसकी देश बाट देखै था
बबीता के पिता महावीर सिंह बोले बेटी बबीता नै वो करकै दिखा दिया जिसकी सारा देश बाट देखै था। इसतै पहल्या विनेश बी देश की उम्मीदां पर खरी उतरी। उसकी मेहनत काम आई अर इसी बेटियां पर सबनै नाज होणा चाहिए।
मां बोली - बेटी पर भरोसा था
बबीता की मां और गांव की सरपंच दयाकौर बोली मैने बेटी बबीता पर भरोसा था। घर तै जाण तै पहल्यां बेटी नै कहया था मां चिंता ना करै तेरै खातर सोना जीत कै ल्याउंगी। वो ए काम करकै दिखा दिया। भाई दुष्यंत और पहलवान बहन ऋतु और संगीता ने कहा कि बबीता की जीत पर उनको और पूरे देश को खुशी है। बहन बबीता ने अपने हर मुकाबले में यह दिखा दिया कि उनका हर दांव सब पर भारी पड़ रहा है।

गांव आने पर होगा स्वागत
टीवी से चिपके कैप्टन कमल सिंह, धर्मसिंह, रोहताश जांगड़ा, हवा सिंह, प्रो. रघुबीर सिंह, अरुण खुर्शीद खान ने कहा कि गांव की बेटी बबीता ने सोना जीत कर देश की शान बढ़ाई है। इससे पहले उनकी चचेरी बहन विनेश भी गोल्ड जीत चुकी है। गांव में पहुंचने पर लाड़लियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

उधर झोझूकलां गांव में और दादरी शहर में भी पहलवान बबीता का मुकाबले देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे। उधर गांव झोझूकलां में भी लोग अपनी लाडली का मुकाबला देखने के लिए टीवी से चिपके रहे। संजीव कुमार, सुमित्रा देवी, स्वाति नेहा, काजल, निकांत आदि ने बताया कि बबीता ने गोल्ड जीत कर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें