फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन संचालन तिथि चार से 25 जुलाई तक बढ़ाई

Mon, 24 Jun 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ये कदम उठाया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09007/09008, वलसाड-भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में वलसाड से चार जुलाई से 25 जुलाई तक (04 ट्रिप) एवं भिवानी से पांच जुलाई से 26 जुलाई तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में साबरमती से 24 जून से 29 जुलाई तक (11 ट्रिप) एवं हरिद्वार से 25 जून से 30 जुलाई (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09407/09408, भुज-दिल्ली सराय-भुज स्पेशल द्वि-साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि में भुज से दो जुलाई से 27 सितंबर तक (26 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से तीन जुलाई से 28 सितंबर (26 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। और भी कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। इसके लिए कई यात्रियों ने जनप्रतिनिधियों और रेलवे के अधिकारियों से मांग की थी। तब उन्हें मांग पूरी करवाने का आश्वासन मिला था। अब रेलवे के अधिकारी ने इस मांग को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें