फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीषण गर्मी में लोग झेल रहे बूंद-बूंद का संकट, सरकारी विभागों में हो रही पानी की बर्बादी

Tue, 04 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के महाराजा नीमपाल सिंह महाविद्यालय में टंकी से व्यर्थ बहता पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। भीषण गर्मी में पूरा शहर बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है। सरकारी विभागों में पानी की बर्बादी की जा रही है। गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभागों में दिनभर सैकड़ों लीटर शुद्ध पानी व्यर्थ में बह रहा है।
विज्ञापन

महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय पानी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सोमवार दोपहर लगभग दो बजे महाविद्यालय में टंकी भरने के बाद लगभग 30 मिनट तक पानी बर्बाद होता रहा, लेकिन महाविद्यालय के किसी भी कर्मचारी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। जिससे काफी पानी व्यर्थ में ही बह गया। पानी बर्बाद करने वालों को घटते जलस्तर की कोई चिंता ही नहीं है।

जो आज लोग पानी को बर्बाद कर रहे हैं, एक दिन यही लापरवाही बूंद बूंद पानी को तरसाएगी। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए सुबह से शाम तक भटकते रहते हैं, लेकिन पानी नसीब नहीं होता। वहीं इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कॉलेज परिसर में पानी की टंकियों को भरने की व्यवस्था कराते हैं, अगर किसी की लापरवाही है तो संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें