ड्रेन की सफाई करते मनरेगा मजदूर।
भिवानी। सिंचाई विभाग ने मानसून से पहले जलभराव से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए खेतों में भरने वाले अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बनाई गई ड्रेनों की सफाई शुरू कर दी गई है। पिछले लगभग दस दिन से विभाग की ओर से जताई-मंढाणा लिंक ड्रेन की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले मजदूरों से ड्रेन की सफाई करवाई जा रही है।
दरअसल, सिंचाई विभाग द्वारा बरसाती मानसून सीजन से पहले जलभराव से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों की फसलों में भरने वाले अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बनाई गई ड्रेनों की सफाई शुरू करवा दी गई है। इससे मानसून के समय में जलभराव से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकें। वहीं अतिरिक्त पानी की निकासी समय पर हो सकें। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से पिछले लगभग दस दिन से विभाग द्वारा जताई-मंढाणा लिंक ड्रेन की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। विभाग द्वारा मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले मजदूरों से ड्रेन की सफाई करवाई जा रही है।
मानसून सीजन से पहले ड्रेनों की सफाई करवाई जा रही है। इससे खेतों में भरने वाले अतिरिक्त पानी की सप्लाई बिना किसी बाधा के करवाई जा सकें। पिछले दस दिनों से मनरेगा मजदूरों से जताई-मंढाणा लिंक ड्रेन की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है।
- संदीप मलिक, एसडीओ।