भिवानी। कौंट गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा दोपहर के समय गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया गया है।
हादसा सुबह करीब साढ़े 12 बजे हुआ। कौंट रोड वासी मिस्त्री करीब सोमबीर उर्फ सोमल(30) गांव में पंचायती चुनाव में मतदान के बाद भिवानी में काम के लिए जा रहा था, तो गांव में ही स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक कार के साथ उसकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे के बाद सोमबीर और उसी बाइक काफी दूर जाकर गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोमबीर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। एसएचओ सदर उदमीराम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से हादसा करने का मामला दर्ज किया है। मामले में एसएचओ उदमीराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार चालक अभी नहीं मिला है।