फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी

विज्ञापन
गांव मुंढाल के राजकीय स्कूल में आयोजित एनएसएस ​शिविर में स्वयंसेवकों को जानकारी देते प्रवक्ता। 
विज्ञापन
मुंढाल। गांव मुंढाल खुर्द के पीएमश्री राजकीय स्कूल में जारी सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में प्रवक्ता डॉ. हरेंद्र पूनिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राथमिक उपचार प्रवक्ता ने स्वयंसेवकों को आग लगने पर, डूबने पर, घायल होने पर, जहरीला जानवर काटने, हार्ट अटैक आने पर प्राथमिक उपचार देने की जानकारी दी गई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों से भी जोड़ना होता है। ऐसे में शिविर में प्राथमिक उपचार की जानकारी स्वयंसेवकों को देना सराहनीय कदम है।
सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि प्राथमिक उपचार के माध्यम से हम किसी भी बीमार या घायल व्यक्ति को बीमारी की गंभीरता के बावजूद तत्काल चिकित्सा सहायता दे सकते हैं, ताकि एंबुलेंस आने तक किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकें। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार की जानकारी स्थिति को ओर खराब होने से रोकने और घायल व्यक्ति को जल्दी ठीक होने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें