फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जहरगिरि आश्रम में वार्षिक भंडारा व संत समागम कल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। परमहंस बाबा जहर गिरी दातार की पुण्यतिथि के अवसर पर हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में 8 जनवरी को होने वाले वार्षिक भंडारे एवं संत समागम की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें देशभर के श्रद्धालु एवं साधु-संत पहुंचेंगे।
विज्ञापन

आश्रम परिसर को विशेष रूप से पुणे महाराष्ट्र से लाई गई रंग-बिरंगी लाइटों से हेमंत उर्फ बंटी लखन गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी पुणे ने सजाया है। वहीं भंडारे में बनाए गए पकवानों को कोलकाता से मंगवाए गए विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा। बाबा कैलाश गिरि महाराज ने बताया कि भंडारे एवं संत समागम में विशेष रूप से जूना अखाड़ा के उपप्राचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी कर्ण पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी सुशील गिरि, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश पुरी, महामंत्री मोहन भारती, महामंत्री महावीर गिरि, अलख दरबा महंत आनंद गिरी, महंत बिसंबर भारती, सचिव भरत गिरी, स्थान पति महंत भगवान गिरि व महंत आकाश गिरी पहुंचेंगे।
पौष मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को होगा भंडारा व दिव्य संत समागम
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महंत व आश्रम पीठाधीश्वर डॉ. अशोक गिरि महाराज ने बताया कि पौष मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को विशाल वार्षिक भंडारा व दिव्य संत समागम किया जाएगा। 8 जनवरी को सर्वप्रथम सुबह 7 बजे बाबा जहरगिरि दातार का दिव्य स्नान पूजा, सुबह 9 बजे बाल भोग प्रसाद, सवा 9 बजे हवन यज्ञ आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें