एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी विकास।
भिवानी। विकास ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पांचवीं इंडियन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 16 से 18 अक्तूबर तक जेएन स्टेडियम, हनुमकोंडा, तेलंगाना में आयोजित की गई।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 23 साल आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भिवानी के विकास ने 1500 मीटर दौड़ में 3 मिनट 48.75 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल रहा।